April 29, 2026

बीजेपी प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी पहुंची रायपुर, खैरागढ़ चुनाव सहित संगठन के कामकाज की करेंगी समीक्षा

0

भाजपा प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी गुरुवार सुबह रायपुर पहुंची।

puranndeshwari

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी गुरुवार सुबह रायपुर पहुंची। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में डी. पुरंदेश्वरी खैरागढ़ उपचुनाव सहित संगठन के कामकाज की समीक्षा बैठक करेंगी। जिसमें प्रदेश प्रभारी और जिलाध्यक्ष-महामंत्री शामिल होंगे। इस दौरान राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले पुरंदेश्वरी संविधान निर्माण डा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। रायपुर के कलेक्ट्रेट चौक स्थित डा. अंबेडकर की प्रतिमा के सामने माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *