मोदी सरकार के द्वारा किसान विरोधी बिल अध्यादेश के विरोध में वर्चुअल किसान सम्मेलन ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्राम- कोसमर्रा में आयोजित
संवाददाता – दीपक साहू
धमतरी– अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा एवं कुरूद के संयुक्त तत्वाधान में केंद्र में बैठी मोदी सरकार के द्वारा किसान विरोधी बिल अध्यादेश के विरोध में वर्चुअल किसान सम्मेलन आयोजन ग्राम कोसमरा मैं आयोजित हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पीएल पुनिया, छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में केंद्र सरकार के किसान विरोधी बिल के विरोध में समस्त छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के ब्लाक मुख्यालय में वर्चुअल किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के किसान वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सम्मिलित होकर के हित में इस अध्यादेश को वापस लेने के लिए आवाज बुलंद की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने इस बिल को छत्तीसगढ़ में लागू नहीं करने की बात कही और यह किसान विरोधी कानून पूरे देश के किसान के लिए अहित कर बताया और साथ ही साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा में कृषि के लिए किसानों के हित में नया कानून बनाने की बात कही।प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने भी इस किसान विरोधी बिल को नरेंद्र मोदी की सरकार की एक तानाशाही करार देते हुए शीघ्र अति शीघ्र इस बिल को किसानों के हित में वापस लेने की बात कही। प्रदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने किसान के हित में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के पश्चात भी अगर यह बिल वापस ना हो तो प्रदेश के किसानों के लिए छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक की लड़ाई लड़ने की बात कही। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने इस बिल को ब्रिटिश शासनकाल से तुलना की, जिसमें कानून हमेशा किसानों गरीबों मजदूरों के शोषण के लिए बनाई जाती थी। आज पूरे देश में वही तानाशाही और अंग्रेजी हुकूमत की तरह यह बिल पास किया गया है। प्रदेश के समस्त मंत्री ने इस काले कानून के विरोध में अपने विचार रखें।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा के अध्यक्ष डॉ मुकेश कोसरे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद के अध्यक्ष प्रमोद साहू ने उपस्थित किसान बंधुओं को मोदी सरकार के तीन काले कानूनों को निरस्त करने बाबत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी के नाम क्षेत्र के समस्त किसानों से मजदूरों से प्रपत्र हस्ताक्षर करा कर शीघ्र अति शीघ्र इस बिल में हस्तक्षेप कर दिल को निरस्त कराने की मांग की।इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी, जनपद अध्यक्ष शारदा साहू, जप उपाध्यक्ष जान सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य सुमन संतोष साहू, तारणी नीलम चंद्राकर, जनपद सदस्य संतोष साहू, गजेन्द्र साहू, पूर्व नप अध्यक्ष विनोद साहू, हेमन्त साहू, बसंत साहू, भरत साहू, राजू साहू होमेंद्र साहू, बिट्टू गौर, रामचंद्र साहू, गैंद लाल साहू, विकास सिन्हा, नरेंद्र सोनवानी, तेजेस्वर कुर्रे उदय साहू, महेंद्र साहू, खिलावन पाल, डामे लाल साहू, सोहन साहू, मनोहर साहू, कमलनारायण साहू, रूपचंद साहू, जीवराज देवगन, मोहन साहू, दीनानाथ साहू, परमेश्वर साहू, पोखराज साहू, पुनेस्वर साहू, विनायक साहू, रोहित निर्मलकर, वीरेन्द्र कोसले, लोकेंद साहू, रोहित सोनवानी, राजा बंजारे, सुरेश हिरवानी, जयप्रकाश साहू, संतोष साहू, सुरेंद्र साहू सहित क्षेत्र के किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

