March 7, 2026

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0

प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज बदलता दिख रहा है। इस बीच छग के कुछ जिलों में तपती गर्मी (Weather Alert) से थोड़ी राहत मिल सकती है सूबे के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावनाएं मौसम विभाग ने जताई है।

15-19-51-Weather-Alert-Mausam

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज बदलता दिख रहा है। इस बीच छग के कुछ जिलों में तपती गर्मी (Weather Alert) से थोड़ी राहत मिल सकती है सूबे के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावनाएं मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के कबीरधाम, बेमेतरा, मुंगेली, बिलासपुर, कांकेर, कोंडागांव, गरियाबंद जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। वहीं यहाँ हल्की बारिश के लिए भी मौसम विभाग ने संभावनाएं जताई है।

इन जिलों में होगी बारिश :

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश के उत्तर में पूर्वी और दक्षिण में दक्षिणी हवा का संगम स्थल मध्य छत्तीसगढ़ बना हुआ है। इसके कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ (Weather Alert) में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के 8 जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और बिजली गिरने के आसार हैं। इनमें मुंगेली,पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़,गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव शामिल है।

प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। परन्तु उत्तर छग में अधिकतम तापमान गिरावट होने की सम्भावना है, परन्तु कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed