March 7, 2026

सीएम भूपेश ने जारी किया कांग्रेस का घोषणा पत्र : खैरागढ़ बनेगा नया जिला, साल्हेवारा को बनाया जाएगा तहसील

0

छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है।

Capture

खैरागढ़ः छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। इसी बीच अब सीएम भूपेश ने खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में खैरागढ़ में जिला बनाने समेत 29 मुद्दों को शामिल किया है।कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जीतने के 24 घंटे के भीतर घोषणा करने की बात कही है। इसके साथ ही स्वर्गीय देवव्रत सिंह की मूर्ति लगाने, साल्हेवारा को तहसील बनाने की घोषणा की है। वहीं गंडई, छुईखदान में 50 बिस्तर का हॉस्पिटल का निर्माण और नया बस स्टैंड भी बनाने की बात कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed