मरवाही उपचुनाव को लेकर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की मौजूदगी में बैठक
रायपुर – मरवाही उपचुनाव को लेकर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की मौजूदगी में बैठक हुई है । बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पीसीसी मोहन मरकाम समेत चुनाव समिति के सदस्य शामिल हुए।
बैठक के बाद सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है । भूपेश बघेल ने कहा-कांग्रेस की पूरी तैयारी है,परंपरागत रुप से कांग्रेस की सीट है औरहम पूरे प्रचंड बहुमत से सीट जीतेगे। भूपेश ने ये भी कहा सरकार किसी को चुनाव लड़ने से नही रोक सकती है । जिसके पास सर्टिफिकेट है वो लड़ेगा चुनाव और जिसके पास नही होगा वो नही लड़ेगा। इसके अलावा आगे निर्वाचन आयोग तय करेगा। हालांकि रेणु जोगी सीट छोड़ने का मांग पर सीएम ने पलटवार किया इतिहास में जब राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल के साथ में हुआ था, तब शुक्ल परिवार के लिए छोड़ने के लिए क्यो नही कहा था।


