March 11, 2026

जवानों और नक्सली के बीच मुठभेड़, 2 DRG जवान घायल

0

छत्तीसगढ़ के सुकमा क्षेत्र के केरलापाल थानाक्षेत्र के चिचोरगुड़ा इलाके में डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होने की सूचना आ रही है।

GHAYAL-JAWAN-600x405

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा क्षेत्र के केरलापाल थानाक्षेत्र के चिचोरगुड़ा इलाके में डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होने की सूचना आ रही है। जानकारी के मुताबिक सुबह 10 बजे करीब एक घंटे तक मुठभेड़ चली। इस मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान को मामूली चोट आने की सूचना मिली है. घायल जवानों का चल रहा इलाज। रविवार सुबह जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। घायल जवान का नाम चमरू राम पोयाम, नेहरुलाल कश्यप है।जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह नक्सलियों से बीच मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवान घायल हो गए हैं। डीआरजी की टीम सुबह केरलापाल इलाके के जंगल में नक्सलियों की तलाश में गई थी। चिचोरगुड़ा गांव के पास घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवानों ने भी तुरंत मोर्चा संभाला।

वहीं जवाबी फायरिंग के बाद नक्सली मौके से भाग गए। इसी दौरान भाग दौड़ में दो जवान घायल हो गए। जवानों को गोली नहीं लगी है। मामूली चोट आई है। घायल दोनों जवानों को जिला अस्पताल में ले जाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed