March 12, 2026

नक्सली मुठभेड़: जवानों ने इनामी नक्सली को मार गिराया, मौके से हथियार बरामद…

0

कैका और मौसलमा के बीच जंगलों में पुलिस-नक्सलियों मुठभेड़ हुई है।

naxali

बीजापुर| कैका और मौसलमा के बीच जंगलों में पुलिस-नक्सलियों मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में 3 लाख का इनामी नक्सली पुनेम ढेर हो गया है।आपको बता दें, रितेश पुनेम नेशनल पार्क एरिया कमिटी सदस्य/सेंड्रा LOS डिप्टी कमांडर था। मौके से 1 हथियार, पिट्ठू, नक्सल सामग्री बरामद हुई है।

पुनेम हत्या, आगजनी और लूटपाट की घटनाओं में शामिल रहा था। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक जवान रामलू हेमला घायल हो गया है।

वहीं मुठभेड़ के बाद DRG और CRPF 222 बटालियन की संयुक्त टीम इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed