June 15, 2026

तालाब निर्माण कार्य में पैसों की गड़बड़ी पर कलेक्टर ने किया संस्पेंड, सहायक संचालक, AFO शामिल, 2 के खिलाफ जांच जारी

0

जिले में कलेक्टर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मछली पालन विभाग के सहायक संचालक समेत 4 अधिकारियों को निलंबित किया है।

555-58

कांकेर। जिले में कलेक्टर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मछली पालन विभाग के सहायक संचालक समेत 4 अधिकारियों को निलंबित किया है। निलंबित अधिकारियों पर तालाब निर्माण कार्य में पैसों की गड़बड़ी का आरोप है। शिकायत के बाद उच्च स्तरीय जांच चली। जांच में दोषी पाए जाने पर अधिकारियों पर कार्रवाई की गई।जानकारी के मुताबिक कलेक्टर को सहायक संचालक सुदेश कुमार साहू, AFO टीआर भंडारी, मत्स्य निरीक्षक अशोक गाइन एवं दिनेश कुमार श्रीवास्तव पर मिलीभगत कर पैसों में गड़बड़ी किए जाने की जानकारी मिली। शिकायत के बाद मामलें की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में सभी अधिकारी दोषी पाए गए थे। जिसके बाद इन्हें निलंबित किया गया।

एक बार फिर मामले में उच्च स्तरीय विभागीय जांच की गई। जांच में मछली पालन विभाग के संचालक नारायण सिंह नाग ने सहायक संचालक सुदेश कुमार साहू और दिनेश कुमार की मिली भगत होना गलत पाया गया। जिसके बाद इन दोनों अधिकारियों को बहाल कर दिया गया। संचालक नारायण सिंह नाग ने बताया कि अन्य दोनों अधिकारियों के खिलाफ अब भी जांच चल रही है। जांच प्रतिवेदन सरकार को भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed