March 6, 2026

Crime: राजधानी के होटल में लहूलुहान हालत में मिली युवती की लाश, 4 साल से बुक था होटल में कमरा, आरोपी युवक फरार

0

राजधानी दिल्ली के साउथ वेस्ट के महिपालपुर इलाके के एक होटल में युवती की लहूलुहान लाश मिली है.

555-441

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के साउथ वेस्ट के महिपालपुर इलाके के एक होटल में युवती की लहूलुहान लाश मिली है. 27 फरवरी को वीके साउथ थाने को महिपालपुर के लक रेजीडेंसी होटल में एक महिला के शव की सूचना मिली थी. सोनिया की हत्या होटल के कमरे में घुसकर की गई है. हत्या की सूचना पर डीसीपी साउथ वेस्ट मौके पर पहुंचे. मृतक की पहचान सोनिया के रूप में हुई.जांच में सामने आया कि गाजियाबाद के रहने वाले शिवम चौहान ने पिछले 4 साल से होटल में कमरा बुक कर रखा था. वो मृतक युवती का दोस्त था.

पुलिस को होटल में तलाशी के दौरान शराब की बोतलें भी मिली हैं. क्राइम टीम के विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया गया है. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेज दिया है.

पुलिस ने कहा है कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और टीमों को तैनात कर दिया गया है. आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed