March 8, 2026

CG: नक्सलियों के मददगार की लाखों की जमीन अटैच, ईडी की कार्रवाई, नोटबंदी के दौरान खपाए थे माओवादियों के पैसे

0

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के दो भाइयों की 29.75 लाख रुपये की जमीन ईडी ने अटैच कर दी है।

555-258

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के दो भाइयों की 29.75 लाख रुपये की जमीन ईडी ने अटैच कर दी है। अश्वनी वर्मा और छोटे भाई तामेश वर्मा ने नक्सलियों से लिए पैसों से अनाज आदि खरीदकर उन तक पहुंचाने का भी आरोप है। दोनों भाईयों अश्वनी वर्मा और छोटे का तामेश वर्मा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

नक्सलियों से लिए पैसे से खरीदी जमीन

जांच में पता चला कि अश्वनी वर्मा ने नक्सलियों से पैसे लिए और उसी पैसे से स्थानीय किसानों से अनाज और अन्य कृषि उत्पाद खरीदकर भुगतान किया। बाद में उन्हीं वस्तुओं को बिक्री शोकर मिले पैसे से अश्वनी वर्मा ने जमीन भी खरीद ली। उक्त जमीन की कीमत 29 लाख 75 हजार बताई गई है। पुलिस अभी इस मामले की जांच भी कर रही है।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने FIR भी दर्ज कर की थी जांच

उल्लेखनीय है कि इन दोनों भाइयों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस ने FIR भी दर्ज कर जांच की थी। फाइनल रिपोर्ट 30 अक्टूबर 2018 को आने के बाद अवैधानिक गतिविधि रोकथाम अधिनियम 1967 की धारा 13, 21, 38 और 39 के तहत अश्वनी वर्मा और अन्य के खिलाफ प्रतिबंधित नक्सल संगठन की मदद करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed