April 26, 2026

पुन्नी मेला जा रही कार हादसे का शिकार, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, पांच महिलाओं की मौत, 6 घायल

0

राजधानी से लगे अभनपुर से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है।

11-35-57-20220216_093020-scaled-e1644984374148

रायपुर। राजधानी से लगे अभनपुर से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ रायपुर – अभनपुर मुख्य मार्ग में यह भीषण हादसा हुआ है। जिसमे 5 लोगों की मौत हुई है। वहीं 6 लोग घायल बताए जा रहे है। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 6 बजे के करीब भिलाई से आ रही जाइलो कार नं cg04ld 1581 अचानक मोनफोर्ट स्कूल के सामने डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें कुल 10 महिलाओं समेत 11 लोग सवार थे। हादसे में 4 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई जबकि 1 महिला ने अस्पताल पहुचते ही दम तोड़ दिया। बाकी 5 महिला और चालक को गंभीर अवस्था मे रायपुर मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी जानकारी अभी मिलना बाकी है। बताया जा रहा है कि यात्री भिलाई से राजिम पुन्नी स्न्नान के लिए जा रहे थे। पुलिस मौके पर पहुचकर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *