March 10, 2026

RAIPUR BREAKING : देसी कट्टे के साथ 2 युवक गिरफ़्तार, वैलेंटाइन DAY पर कट्टा लहराकर लोगों को डरा रहे थे बदमाश

0

राजधानी रायपुर में पुलिस ने देशी कट्टे के साथ 2 आरोपियो को गिरफ़्तार किया है।

14-04-55-58d565e5-a677-4e64-b8c0-fd4cfbd829cc

रायपुर।राजधानी रायपुर में पुलिस ने देशी कट्टे के साथ 2 आरोपियो को गिरफ़्तार किया है।मामले की जानकारी देते हुए गुढ़ियारी थाना प्रभारी विनीत दुबे ने बताया कि मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर थाना इलाके के बड़ा अशोक नगर में टीम ने 2 युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम रोहित उइके व सतीश यादव बताया।

पुलिस ने आरोपियो के पास से 130 बोर देशी कट्टा जप्त किया व एक्टिवा भी जप्त की।थाना प्रभारी दुबे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed