April 26, 2026

मुख्यमंत्री बघेल की रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण कल, सुगम उद्योग, व्यापार-उन्नत कारोबार पर होगी चर्चा…

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 26 वीं कड़ी का प्रसारण कल 13 फरवरी को आकाशवाणी के सभी केंद्रों से किया जाएगा।

CM-BHUPESH-BAGHEL

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 26 वीं कड़ी का प्रसारण कल 13 फरवरी को आकाशवाणी के सभी केंद्रों से किया जाएगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक किया जाएगाआपको बता दें, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुगम उद्योग, व्यापार-उन्नत कारोबार पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। इस दौरान व्यापारियों के सवालों का जवाब देंगे। व्यापारियों द्वारा छत्तीसगढ़ में व्यापार करने में आ रही दिक्कत और अन्य समस्याओं पर विचार होगा। राज्य में कोरोना काल के दौरान मंदी का प्रभाव देखने को मिला ।अब व्यापारियों से मुख्यमंत्री इस का फिडबैक लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *