April 27, 2026

एयर इंडिया बिक ही गया है तो ज्योतिरादित्य सिंधिया किस चीज के मंत्री रह गए- सीएम भूपेश बघेल

0

रायपुर। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया कल रायपुर आ रहे हैं. जहां एक निजी होटल में केंद्रीय बजट को लेकर संगोष्ठी करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे को लेकर कहा इसकी कोई जानकारी नहीं है. इसके साथ ही सीएम बघेल ने कहा कि अगर एयर इंडिया बिक ही गया है तो वह किस चीज के मंत्री रह गए. एयर इंडिया बेचने के लिए उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए।इसके साथ ही राहुल गांधी के दौरे के दौरान विरोध के बीजेपी के विरोध पर सीएम भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पूछा कि आखिर बीजेपी किस बात का विरोध कर रही थी। क्या कृषि मजदूरों को राशि देने का विरोध कर रहे थे? या राजीव मितान क्लब में सहयोग राशि का विरोध कर रहे थे। सीएम ने कहा कि राजनीति में विरोध जरूरी लेकिन मुद्दा क्लियर होना चाहिए।

वहीं विधानसभा सत्र छोटा होने को लेकर बीजेपी की आपत्ति पर CM ने कहा कि BJP एक तरफ विधानसभा सत्र के बढ़ाने बात करती है और दूसरी ओर चर्चा से भागती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और MP से बेहतर है छत्तीसगढ़ विधानसभा की स्थिति। राहुल गांधी के देश को दो भागों में बांटे जाने वाले बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सारे आंकड़े यह चीख चीख कर कह रहे कि कुछ लोगों के हाथ में देश का धन पहुंच रहा है। गरीब और गरीब होता जा रहा है और अमीर अमीर हो रहा है। धन का समान वितरण करना चाहिए जैसा कि छत्तीसगढ़ में किया जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *