March 7, 2026

CG: मंत्री कवासी लखमा की फिसली जुबान, विधायक को बताया सीएम, कहा- मुख्यमंत्री देवती कर्मा जी, हमारे 12 विधायक सब क्षेत्र का विकास कर रहे

0

जिले के किरंदुल नगर पालिका में 27 जनवरी को एक कार्यक्रम में शामिल होने कवासी लखमा पहुंचे थे।

555-531

दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल नगर पालिका में 27 जनवरी को एक कार्यक्रम में शामिल होने कवासी लखमा पहुंचे थे। इसी दौरान मंत्री की जुबान फिसल गई। उन्होंने दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा को मुख्यमंत्री बता दिया है। इस दौरान विधायक सहित कई नेता मंच पर मौजूद थे। अब मंत्री लखमा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

उन्होंने अपने भाषण में कहा कि मुंबई, रायपुर में रैंप बन रहा है। हमारे क्षेत्र में सड़क, पुल बने। स्कूल और आश्रम बने। इसी आशा के साथ हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। हमारी मुख्यमंत्री देवती कर्मा जी, हमारे 12 विधायक सब क्षेत्र का विकास कर रहे हैं। अभी मंगल बोर रहा था कि यदि आप की सरकार में नहीं बनेगा तो कभी नहीं बनेगा। वो ठीक बोल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed