March 6, 2026

जम्‍मू-कश्‍मीर में 12.5 लाख बने पक्‍के निवासी, 10 तक मिलेगा प्रमाणपत्र

0
जम्‍मू-कश्‍मीर में 12.5 लाख बने पक्‍के निवासी, 10 तक मिलेगा प्रमाणपत्र

श्रीनगर
में नए डोमिसाइल कानून के लागू होने के बाद सरकार ने अब तक कुल 12.5 लाख लोगों के अधिवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) जारी किए हैं। बीते हफ्ते उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की ओर से डोमिसाइल सर्टिफिकेट्स जारी करने के काम को तेज करने का निर्देश मिलने के बाद अब इस काम को और गति से करने का फैसला किया गया है। राज्य सरकार के प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि अब और लोगों को जल्दी ही जारी करने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने कहा कि अब तक प्रदेश में कुल 12.5 लाख डोमिसाइल सर्टिफिकेट्स जारी किए गए हैं। ये सर्टिफिकेट अधिकतर उन लोगों को जारी किए गए हैं, जो या तो प्रदेश के स्थायी निवासी थे या जिनके पास पहले से ही पर्मानेंट रेजिडेंट सर्टिफिकेट मौजूद था। अब डोमिसाइल सर्टिफिकेट्स को जारी करने के काम को और तेज किया जाएगा।

मनोज सिन्हा ने दी थी 10 सितंबर तक की डेडलाइन
इससे पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेश में अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे अधिवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) जारी करने की प्रक्रिया में गति लाएं और बिना बाधा के इन्हें जारी करें। इस बैठक में सिन्हा ने कहा था कि सभी लंबित आवेदनों पर 15 दिनों के भीतर अधिवास प्रमाण पत्र जारी किया जाए, इसके लिए 10 सितंबर की समय-सीमा तय की जाती है। उन्होंने कहा था कि इस अवधि के बाद लंबित आवेदन पर कोई बहाना नहीं चलेगा और प्रदर्शन नहीं करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed