April 27, 2026

ED की बड़ी कार्रवाई, CM के भतीजे सहित कई खनन कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी

0

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गैरकानूनी तरीके से रेत का खनन करने में शामिल कम्पनियों के खिलाफ मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई की है.

ed

पंजाब।प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गैरकानूनी तरीके से रेत का खनन करने में शामिल कम्पनियों के खिलाफ मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई की है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सीमावर्ती राज्य में कम से कम 10 से 12 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और संघीय एजेंसी के अधिकारी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMALA) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक इन ठिकानों में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह के भतीजे का नाम भी शामिल है. गौरतलब है कि पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *