April 26, 2026

मैनपाट व सामरी पाट में तापमान 4 डिग्री के करीब

0

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद सरगुजा संभाग (SARGUJA NEWS) में ठंड बढ़ गई है।

11-59-04-SARGUJA-NEWS

अंबिकापुर। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद सरगुजा संभाग (SARGUJA NEWS) में ठंड बढ़ गई है। मौसम खुलते ही तापमान में जबरदस्त गिरावट हुई है। जिले के पहाड़ी इलाके मैनपाट और सामरी पाट में जमकर पाला पड़ा है और सुबह सफेद बर्फ के समान पाला जमा रहा। यहां का तापमान चार डिग्री के करीब पहुंच गया है। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में भी कंपकंपा देने वाली ठंड से लोग बेहाल हैं। न्यूनतम तापमान साढ़े छह डिग्री पहुंच गया है।


कई दिनों बाद सुबह से धूप निकली है। लोग अपने घरों से बाहर निकल धूप (SARGUJA NEWS) का मजा भी ले रहे हैं। लगातार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से उत्तरी छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से बादल, बारिश और कोहरे से जनजीवन प्रभावित था। सूरजपुर और बलरामपुर जिले में इस दौरान भारी ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान भी हुआ। बहरहाल अब विक्षोभ का असर समाप्त होते ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। सरगुजा संभाग में न्यूनतम तापमान में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

तापमान गिरने से पाले की बनी स्थिति

मौसम साफ होने और उत्तर-उत्तर पश्चिमोत्तर दिशा की हवा का प्रवेश होते ही सरगुजा जिले (SARGUJA NEWS) में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगी थी। सोमवार को यह 7.9 डिग्री पहुंच गया था। दिन में शीत लहर चलने से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि पहाड़ी इलाकों में पाला गिरेगा। इधर मंगलवार सुबह सरगुजा के मैनपाट और बलरामपुर जिले के सामरी पाट में जमकर पाला पड़ा। घास के मैदान, खेत, फसलों में बर्फ की सफेद चादर के समान पाला जमा था।

आलू की फसल को नुकसान

मैनपाट और सामरी पाट में बड़े पैमाने पर आलू की खेती की गई है। पाला गिरने से आलू की फसल में गलन रोग के साथ कीटों के प्रकोप बढ़ने की आशंका रहती है। कृषि विज्ञानियों के अनुसार धूप निकलने से फसलों को उतना नुकसान नहीं होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *