April 26, 2026

नवोदय विद्यालय में कोरोना ब्लास्ट, 73 लोग पाए गए संक्रमित, मचा हड़कंप

0

प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है

corona-600x405

कोंडागांव। प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। वहीं नवोदय विद्यालय से बड़ी खबर सामने आ रही है कि जहां अधिक संख्या में कोरोना संक्रमित पाए गए है। बता दें कि शिक्षक और छात्रों के कुल 182 सैंपल लिए गए थे जिसे ट्रूनॉट लैब कोंडागांव में जांच किया गया। शाम 6 बजे की स्थिति में 73 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

बता दें शनिवार को नवोदय स्कूल के छात्र-छात्राओं की कोरोना जांच की गई, जिसमें 73 छात्र-छात्रएं पाए गए। इसके अलावा जिलेभर से 28 लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

जिले में पिछले 24 घंटे में कुल 101 मामले कोरोना के आए हैं. जांच अभी भी चल रही है आंकड़े और भी बढ़ सकते हैं। जिला क्लेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने सभी स्कूलों, कोचिंग संस्थाओं को आगामी आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *