April 26, 2026

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा हम निश्चित रूप से तीसरी लहर की ओर बढ़ रहे हैं….

0

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बुलाई गई आपात बैठक समाप्त हो गई है।

13-42-10-WhatsApp-Image-2022-01-03-at-12.25.05-PM-e1641193640313

रायपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बुलाई गई आपात बैठक समाप्त हो गई है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने ट्ववीट कर इस संबंध में जानकारी दी। सीएम ने कहा कि, आपको बताना चाहूंगा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अभी मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक की है। कोरोना के बढ़ते मामलों पर सभी जिलों को अलर्ट रहने, जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

अस्पतालों में सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने को कहा है। हम निश्चित रूप से तीसरी लहर की ओर बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे। इसकी जल्द पहचान और तत्काल इलाज शुरू कर स्थिति नियंत्रित की जा सकती है। बड़े आयोजनों और सभाओं पर रोक लगाने की आवश्यकता है। सभी जगहों पर कोविड अनुकूल व्यवहार का कड़ाई से पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *