April 26, 2026

कोटा स्थित केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

0

राजस्थान प्रदेश के कोटा जिले में शुक्रवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगी है।

केमिकल-780x470

राजस्थान।राजस्थान प्रदेश के कोटा जिले में शुक्रवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। इस भीषण आग से करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फैक्ट्री में मौजूद केमिकल जल रहा है। केमिकल फैक्ट्री के अंदर से बहकर रोड पर आ रही है। इस आग की चपेट में अन्य फैक्ट्रियों के भी आने की  आशंका है। कोटा का अग्निशमन मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल केमिकल फैक्ट्री में आग किन कारणों की वजह से लगी है कुछ पता नहीं चल पाया है। इस आगजनी से बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है

जानकारी के अनुसार राजस्थान के कोटा में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। आग की खबर के बाद से कोटा प्रशासन के बीच हड़कंप मच गई है। यह फैक्ट्री कोटा – झालावाड़ रोड स्थित सिटी माल के पीछे रोड नंबर 3 पर स्थित है। आग इतनी भयानक है कि पूरी फैक्ट्री की तरह जलती नजर आ रही है। कोटा नगर निगम की अग्निशमन अनुभाग की 6 दमकलें मौके पर पहुंच चुकी है। आग को काबू करने का प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *