March 8, 2026

बड़ी ख़बर : दंतेवाड़ा में पुलिस नक्सली मुठभेड़, दो इनामी महिला नक्सली हुई ढेर

0

दंतेवाड़ा में पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए 2 महिला नक्सली के ढेर होने की जानकारी मिली है,

Naxal-Muthbhed

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए 2 महिला नक्सली के ढेर होने की जानकारी मिली है, वहीँ जवानों को इस मुठभेड़ में कोई नुक्सान नहीं हुआ है। घटना की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने की है।

एसपी पल्लव ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के गोंदेरस के जंगलों में सर्चिंग के लिए पुलिस पार्टी और डीआरजी के जवान निकले थे। इस दौरान वहां घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

ये घटना तक़रीबन सुबह साढ़े पांच बजे की है। इस मुठभेड़ में पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख माओवादी यहाँ से भाग खड़े हुए। जिसके बाद जवानों की टुकड़ी ने इलाके की सर्चिंग की जिसमें दो महिला नक्सलियों के शव बरामद हुए है। इन महिला नक्सलियों की शिनाख्ती भी हो गई हो गई है।

जिसमें एक महिला नक्सली की पहचान 5 लाख रुपये की इनामी हिड़मे कोहरामी के रूप में हुई है। हिड़मे कोहरामी मलंगिर एरिया कमेटी मेंबर है। वहीँ दूसरी महिला नक्सली की शिनाख्त 1 लाख के इनामी पोज्जे नीलवाया के रूप में की गई। जवानों ने सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से 2 देसी कट्टा और 1 वाकी टाकी बरामद किया गया है। ये पूरा मामला अरनपुर थाना क्षेत्र का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed