April 26, 2026

बैंकों की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज से, निजीकरण के विरोध में बैंकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा…

0

बैंकों का दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज से शुरू होने जा रहा है।

images-28-1-684x405

रायपुर– बैंकों का दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज से शुरू होने जा रहा है। बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंक संगठनों ने हड़ताल का आवाहन किया है उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (AIBOC- AIBEA- NCBE- AIBOA- BEFI- INBEF- INBOC- NOBW- NOBO) के आह्वान पर देश भर के 10 लाख बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी हड़ताल में शामिलहोंगे। फोरम की रायपुर इकाई सुबह 10 बजे, पंजाब नेशनल बैंक, मोती बांग चौक के सामने एकत्रित होकर जमकर प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *