April 26, 2026

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती

0

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ के पुलिंदे की पुनरावृत्ति कहा हैं

vish

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ के पुलिंदे की पुनरावृत्ति कहा हैं। उन्होंने कहा कि काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती यह बात निकाय चुनाव के परिणाम और कांग्रेस की पराजय के साथ झुठे वादे कर जनता को छलने और ठगने का बार बार प्रयास करने वाले कांग्रेस के झूठे नेताओं को समझ आ जायेगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा की कांग्रेस के नेताओं को झूठे वादों की पुनरावृत्ति करने से पूर्व आईना देख कर खुद से सवाल करना चाहिए था कि आधे से अधिक कार्यकाल पूर्ण कर चुकी कांग्रेस की सरकार अब तक क्यों पट्टा वितरण नहीं कर पायी? क्यों 24 घण्टे स्वच्छ जल का वादा अधूरा रह गया? क्यों मच्छर मुक्त शहर का वादा करने वाली कांग्रेस जनता को डेंगू के दंश से नहीं बचा पायी? क्यों भवन अनुज्ञा और नियमितीकरण के नाम पर लूट मची हैं?

उन्होंने कहा कि झूठे वादों की पुनरावृत्ति करने वाली कांग्रेस को जनता के सामने स्पष्टिकरण देना चाहिए कि 3 वर्षों में विकास के नाम पर क्या किया और क्यों उन्हें चुनाव आते ही उन्हीं झूठे वादों की पुनरावृत्ति करनी पड़ रही है? इस बार संपत्तिकर आधा का वादा क्यों भूल गए क्या इरादा हैं स्पष्ठ करें? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा जारी झूठे वादों की पुनरावृत्ति वाले घोषणा पत्र के अंत में क्षमायाचना कर प्रदेश की जनता के बीच स्वयं जा कर बांटने और माफ़ी मांगने की सलाह दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *