April 26, 2026

तेज रफ्तार होंडा सिटी कार खड़े ट्रक में जा घुसी, हादसे में बालाजी अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉक्टर डॉ. मनीष चौरसिया सहित 3 घायल, एक गंभीर

0

राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड सेमरिया में शांति सरोवर के पास देर रात तेज रफ्तार होंडा सिटी कार सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी।

balagi-hospital

रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड सेमरिया में शांति सरोवर के पास देर रात तेज रफ्तार होंडा सिटी कार सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में कार में सवार बालाजी अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉक्टर डॉ. मनीष चौरसिया के साथ दो अन्य प्रांजल शर्मा और पराग झा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में डॉक्टर मनीष चौरसिया की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल के जीएम डॉक्टर बीरेंद्र पटेल से मिली जानकारी के अनुसार घायलों की स्थित अब ​बेहतर है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *