March 10, 2026

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक आज, प्रभारी पीएल पुनिया और सीएम भूपेश बनाएंगे रणनीति

0

छत्तीसगढ़ में 15 नगरीय निकाय में चुनाव के ऐलान के बाद गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय में बैठक होने वाली है।

Untitled-1d-5-780x470

रायपुर।छत्तीसगढ़ में 15 नगरीय निकाय में चुनाव के ऐलान के बाद गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय में बैठक होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने प्रदेश के प्रभारी पीएल पुनिया आज रायपुर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2 बजे बैठक शुरू होगी।


इस बैठक प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। जहाँ पर आगामी नगरीय निकाय चुनाव की रणनीतियां तैयार की जाएगी।


इसके साथ ही आगामी चुनाव से संबंधित बैठक में नगरीय निकाय क्षेत्र के जिला के प्रभारी मंत्री, पर्यवेक्षक समेत कांग्रेसजन शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed