April 27, 2026

बस्तर दौरे पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, महिलाओं को वर्किंग वुमेन हॉस्टल की देंगे सौगात

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यानि की बुधवार को बस्तर जिले के दौरे पर रहेंगे।

download-1-15-780x470

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यानि की बुधवार को बस्तर जिले के दौरे पर रहेंगे। जानकारी के मुताबिक़ मुख्यमंत्री बुधवार की सुबह 10.30 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर जगदलपुर के धरमपुरा स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हेलीपेड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11.35 बजे धरमपुरा क्रमांक एक में वृद्धाश्रम में रह रहें बुजुर्गों से मुलाकात करेंगे और उनके लिए फिजियोथेरेपी ऑन व्हील का शुभारंभ करेंगे।

इसके साथ ही बघेल वर्किंग वुमेन हॉस्टल के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.20 बजे धरमपुरा क्रमांक-3 स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में नवाचार थिंक बी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12.40 बजे वे स्मार्ट क्लास रूम और लैब का शुभारंभ और अवलोकन करेंगे। 12.50 बजे शासकीय कृषि महाविद्यालय, कुम्हरावंड में आयोजित कृषि मड़ई में शामिल होकर चिराग परियोजना का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 2.50 बजे कुम्हरावंड से सर्किट हॉउस आएंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.05 बजे नयापारा में नवीन पत्रकार भवन का भूमिपूजन करेंगे और शाम 5.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *