March 10, 2026

गेट सोशल रेस्टोरेंट में हुक्का पार्टी की तैयारी, पुलिस ने मारा छापा, संचालक गिरफ्तार

0

राजधानी पुलिस ने एक बार फिर एक रेस्टोरेंट में छापेमारी की है।

Hukka-Party

रायपुर। राजधानी पुलिस ने एक बार फिर एक रेस्टोरेंट में छापेमारी की है। यहाँ हुक्का पिलाने की शिकायत में पुलिस ने ये कार्यवाही की है। इस मामलें में रेस्टोरेंट के संचालक को गिरफ्तार किया गया है।


मिली जानकारी थाना सिविल में इस बात का इनपुट मिला था कि थाना क्षेत्र में जय जवान पेट्रोल पंप पास स्थित गेट सोशल रेस्टोरेंट के संचालक द्वारा अपने रेस्टोरेंट में चोरी छिपे हुक्का पिलाया जा रहा है।

जिसके बाद इस इनपुट को कंफर्म करने के बाद सिविल लाईन पुलिस ने इस रेस्टोरेंट में जाकर रेड कार्यवाही की। रेड कार्यवाही के दौरान संचालक द्वारा लोगों को हुक्का पिलाने की तैयारी करते पाया गया।

पुलिस ने आरोपी गेट सोशल रेस्टोरेंट के संचालक पिंटू सागर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 04 नग हुक्का पॉट, चिलम, पाईप सेट एवं निकोटिन युक्त 06 नग तम्बाकू फ्लेवर हुक्का जप्त किया है।


आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाईन में धारा 4/21, 6/24 सिगरेट व तम्बाकू उत्पाद विमापन का प्रतिषेध व व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद का वितरण विनियमन कोटपा अधिनियम 2003 के तहत् कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed