March 10, 2026

नशे के खिलाफ राजधानी पुलिस की रेड कार्रवाई, 40 लाख का हुक्का सामग्री जब्त

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद राजधानी पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ एक्शन मोड पर आ गई है।

hukka-780x470

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद राजधानी पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ एक्शन मोड पर आ गई है। रायपुर पुलिस ने बुधवार देर शाम दो अलग-अलाग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 40 लाख की हुक्का सामग्री बरामद की है। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजातालाब स्थित एक घर में रेड कार्रवाई किया गया है। यहां पुलिस ने 10 लाख का हुक्का जब्त कर आरोपी सुहेल हुसैन को गिरफ्तार किया है। इसी तरह एक और कार्रवाई राजेंद्र नगर थाना इलाके के पीवी विहार कॉलोनी में की गई है। जहां आरोपी विमल जैन के घर से लगभग 30 लाख की हुक्का सामग्री जब्त की है। दोनों मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ थाने में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed