April 25, 2026

इस मेडिकल शॉप में होता था नशे का कारोबार, ग्राहक बन पहुंची पुलिस नशीली दवाओं के साथ मेडिकल संचालक हुआ गिरफ्तार

0

राजधानी के खमतराई थाना इलाके में पुलिस (Police) ने नाईट्रोसन टेबलेट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

medical-shop-1068x601

रायपुर। राजधानी के खमतराई थाना इलाके में पुलिस (Police) ने नाईट्रोसन टेबलेट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को इस मेडिकल के संबंध में काफी समय से शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस खुद ग्राहक बन मेडिकल पहुंची।

खमतराई उप निरीक्षक अजय झा ने बताया कि मुखबीर को सूचना मिली थी कि आर एम मेडिकल स्टोर्स रांवाभाठा में एक दुकानदार बगैर डक्टर की पर्ची देखे नशीली दवा लोगों को बचेता है। जिसकी तस्दीक करने के लिए पुलिस ने एक युवक को ग्राहक बनाकर भेजा। युवक ने 650 रु. देकर नशीली दवा ली। जिसके आधार पर पुलिस (Police) ने रेड कर आरएम मेडिकल स्टोर्स के काउंटर पर बैठे आरोपी प्रफुल दुबे को गिरफ्तार किया।


पुलिस (Police) ने आरोपी के पास से नाईट्रोसन-10 की 120 टेबलेट जिसकी कीमत कीमत 650 रुपए है। और अपडील-सीएम कफ सिरप की 89 नग शीशी जिसकी कीमत 10,502 रुपए है। पुलिस (Police) ने आरोपी प्रफुल दुबे के खिलाफ आईपीएसी की धारा 21 के तहत अपराध दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *