March 11, 2026

कर्मचारियों ने पेट्रोल डालने के नाम पर महिला के साथ की धोखाधड़ी

0

छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर सेक्टर-6 पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पेट्रोल डालने के नाम पर एक महिला ग्राहक के साथ धोखाधड़ी की।

pt-730x445

भिलाई।छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर सेक्टर-6 पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पेट्रोल डालने के नाम पर एक महिला ग्राहक के साथ धोखाधड़ी की। उन्होंने महिला से 400 रुपए पेट्रोल के लिए लेकिन सिर्फ 50 रुपए का डाला। पेट्रोल डलाने के बाद जब महिला कुछ दूर गई और उसकी स्कूटी का कांटा नहीं शो किया तो महिला वापस पेट्रोल पंप पहुंची और पेट्रोल चेक करने की बात कहने लगी। इस पर वहां के कर्मचारियों ने महिला से हुज्जतबाजी की। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत अतरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर से की।

पुलिस पेट्रोल पंप एक ऐसी जगह है, जहां लोग बिना किसी शंका के तेल डलवाते हैं, लेकिन जब यहां उनके साथ धोखाधड़ी होने लगे तो क्या कहा जाए। ऐसा ही कुछ सेक्टर 6 स्थित पुलिस पेट्रोल पंप में महिला ग्राहक लक्ष्मी यादव के साथ हुआ। लक्ष्मी ने अपनी शिकायत में सिटी एसपी संजय ध्रुव को बताया कि वह रिसाली आजाद मार्केट की रहने वाली है। वह 11 अक्टूबर को अपनी स्कूटी में पेट्रोल डलवाने के लिए सेक्टर-6 स्थित पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप गई थी। वहां उसने 400 रुपए पेट्रोल पंप कर्मचारी को देकर तेल डालने के लिए कहा।

तेल डाल रहा कर्माचीरी उसके साथ धोखाधड़ी कर सके इसके लिए उनके महिला का ध्यान भटकाने की कोशिश की। उसने महिला से कहा कि उसका मोबाइल बज रहा है। जैसे ही महिला स्कूटी की डिक्की की तरफ देखकर अपना मोबाइल निकालने लगी तो पेट्रोल पंप कर्माचारी ने मात्र आधा लीटर पेट्रोल डालकर मशीन को बंद कर दिया और कहा कि पेट्रोल डल गया। महिला ने पुलिस पेट्रोल पंप होने के नाते विश्वास में वहां से चली गई। इसके बाद जैसे ही वह कुछ दूर गई तो देखा कि स्कूटी का फ्यूल मीटर कम पेट्रोल शो कर रहा है। इस पर महिला वापस पेट्रोल पंप पहुंची और इसकी शिकायत वहां के कर्मचारियों से की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed