5 लाख की चोरी, बेटी की शादी के लिए जेवरात लेकर फरार हुए बदमाश
कटघाेरा के छुरीकला निवासी एक परिवार ने बेटी की शादी के लिए घर में 3 लाख के जेवर और नगदी 2 लाख रुपए रखा था। जिसे चाेराें ने पार कर दिया।
कोरबा। कटघाेरा के छुरीकला निवासी एक परिवार ने बेटी की शादी के लिए घर में 3 लाख के जेवर और नगदी 2 लाख रुपए रखा था। जिसे चाेराें ने पार कर दिया। पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।
छुरीकला के वार्ड क्रमांक-4 निवासी महादेव निर्मलकर किसान है, जिसने अपनी बेटी की शादी के लिए पहले से जेवर की खरीदी और नगद रकम जमा करना शुरू कर दिया था। इसकी जानकारी चाेराें काे हाेने पर उसके घर काे निशाना बनाया, जहां से अलमारी में रखे 3 लाख के जेवर और नगदी रकम करीब 2 लाख रुपए की चाेरी कर ली।
साेमवार की सुबह इसकी जानकारी जब निर्मलकर के परिवार काे लगी। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस काे दी। पुलिस माैके पर पहुंची, जहां निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामले में अभी एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस के मुताबिक महादेव निर्मलकर काे चाेरी हुए जेवर के संबंध में दस्तावेज पेश करने काे कहा गया है। जिसके बाद एफआईआर कायम किया जाएगा।

