मुख्यमंत्री ने माँ बम्लेश्वरी के दर्शन, पूजन कर आशीर्वाद लिया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी एक दिवसीय दौरे के दौरान आज राजनांदगांव जिले के धर्म नगरी डोंगरगढ़ पहुंचे
स्टिंगर _ कामिनी साहू देवांगन
राजनांदगांव।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी एक दिवसीय दौरे के दौरान आज राजनांदगांव जिले के धर्म नगरी डोंगरगढ़ पहुंचे जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया वहीं मुख्यमंत्री शाम 5:00 बजे डोंगरगढ़ पहुंचने के बाद रोपे में बैठकर ऊपर मां बमलेश्वरी माता के दर्शन के लिए पहुंचे मां बमलेश्वरी माता के दरबार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के लोगों के लोगों के खुशहाली के लिए पूजा अर्चना के बाद जोत जवरा के दर्शन कर छत्तीसगढ़ के जनता को नारी शक्ति के इस पावन पर्व नवरात्री पूजा की बधाई व शुभामनाएं दी है वहीं मुख्यमत्री के मा बम्लेश्वरी दर्शन कार्यक्रम में डोंगरगढ़ के विधायक ,जिला अध्यक्ष, जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

