April 25, 2026

कलेक्टर ने जिला कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों के लिंक अधिकारी नियुक्त किए

0

छत्तीसगढ़ के धमतरी कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने जिला कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों के लिंक अधिकारी नियुक्त किए हैं।

sew-800x445

धमतरी।छत्तीसगढ़ के धमतरी कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने जिला कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों के लिंक अधिकारी नियुक्त किए हैं। इसके तहत अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार अग्रवाल के लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्री ऋषिकेश तिवारी होंगे। इसी तरह संयुक्त कलेक्टर श्री ऋषिकेश तिवारी के लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्री रामकुमार कृपाल, होंगे।

संयुक्त कलेक्टर श्री रामकुमार कृपाल के लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्री ऋषिकेश तिवारी होंगे। इसी तरह डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पिता पाठक के लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्रीमती उमा राज तथा श्रीमती उमा राज के लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्रीमती दिव्या पोटाई होंगी। इसी तरह डिप्टी कलेक्टर श्रीमती दिव्या पोटाई के लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्री ऋषिकेश तिवारी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *