April 29, 2026

रायपुर में ड्रग्स सप्लाई करते ट्रक चालक गिरफ्तार, आमानाका पुलिस ने धरदबोचा

0

राजधानी में एक बार फिर ड्रग्स जैसे नशे के सौदागर को पुलिस ने धरदबोचा है।

drags-splayar

रायपुर। राजधानी में एक बार फिर ड्रग्स जैसे नशे के सौदागर को पुलिस ने धरदबोचा है। ये मामला आमानाका थाना इलाके के हीरापुर छठ तालाब के पास का है, जहां पुलिस को ट्रक क्र. CG 04 LQ 1677 के केबिन से 1.2 ग्राम हेरोईन ड्रग मिली है जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी सुखजीत सिंह उम्र 42 वर्ष के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 ए के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ़्तार किया है।


आशंका जताई जा रही है कि जेल से ज़मानत पर छूटे कुछ आरोपी अब फिर से इस रैकेट को सक्रिय कर रहे है जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आरोपी की निशानदेही पर अन्य सौदागरों पर भी पुलिस शिकंजा कस सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *