March 8, 2026

शहरी क्षेत्र के 14 दुकानों में पहुंचा खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, 41 नमूनों में 9 खाद्य पदार्थ गलत, फफुंद लगे मगज लड्डू को कराया नष्ट्र

0

जिले के शहरी क्षेत्र के 14 दुकानों में खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा निरीक्षण कर 41 नमूने लिये गए।

555-553

धमतरी। जिले के शहरी क्षेत्र के 14 दुकानों में खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा निरीक्षण कर 41 नमूने लिये गए। जिनमे माँ केक मलाई मकई चौक, हरियाणा स्पेशल जलेबी, किराना घर रायपुर रोड, स्वस्तिक भोजनालय रायपुर रोड, दीपक डेली नीड्स डी सी एच् हॉस्पिटल के पास, न्यू कमल पान मसाला सिहावा चौक, कल्याणी स्वीट् सिहावा चौक, सोनी ट्रेडिंग सिहावा चौक, जय नर्मदा रेस्टोरेंट सिहावा चौक , श्याम एजेंसी सिहावा रोड, दीपक ट्रेडर्स सिहावा रोड, संगम सेल्स सिहावा रोड, नारायण ट्रेडर्स सिहावा रोड शामिल है।

जिसमे से 32 मानक पाया गया। जिसमें दीपक डेली नीड्स डीसीएच हॉस्पिटल के पास में नान खटाई व संगम सेल्स की खट्टी कैंडी सहित कुल 9 खाद्य पदार्थ गलत पाया गया। कल्याणी स्वीट्स में पाए गये फफुंद लगे मगज लड्डू को नष्ट्र कराया गया। आम नागरिकों व खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के नियमों के बारे में जानकारी दी गई व जागरूकता फैलाई गई। निरीक्षण दल में अक्षय कुमार सोनी खाद्य सुरक्षा अधिकारी, फनेस्वर पिथौरा खाद्य सुरक्षा अधिकारी व नमूना सहायक गिरजा शंकर वर्मा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed