April 26, 2026

MLA शैलेश पांडेय के खिलाफ होगी कार्रवाई, जिला कांग्रेस कमेटी ने पारित किया निष्कासन का प्रस्ताव

0

सरकार पर गंभीर आरोप लगाने वाले विधायक शैलेश पांडेय पर कार्रवाई करने की तैयारी कांग्रेस के पदाधिकारी कर रहे है।

MLA-SHAILESH-PANDAY

रायपुर। सरकार पर गंभीर आरोप लगाने वाले विधायक शैलेश पांडेय पर कार्रवाई करने की तैयारी कांग्रेस के पदाधिकारी कर रहे है। जिला कांग्रेस कमेटी ने विधायक शैलेश पांडेय को 6 साल के लिए निष्कासन का प्रस्ताव पारित किया है।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार विधायक के सम्बंध में निर्णय लेने का अधिकार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास है। वही जिला कांग्रेस कमेटी प्रस्ताव पारित कर सकती है। आपको बता दे, कि कांग्रेस नेता पंकज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाना का घेराव कर दिया था।


थाना परिसर के बाहर मीडिया ने उनसे चर्चा की तो कांग्रेस विधायक पांडेय ने खुद को टीएस सिंहदेव का समर्थक बताया और पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रताडि़त करने की बात कही। कांग्रेस विधायक के इस बयान के बाद प्रदेश सरकार को बीजेपी ने भी आडे हाथ लिया था और प्रदेश के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी कि किरकिरी हुई। कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने इस संबंध में गुरुवार को बैठक आहुत की थी। बैठक में विधायक को पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *