April 26, 2026

ब्रेकिंग: रायपुर के पंडरी ओवर ब्रिज में मिली युवक की लाश, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में एक युवक की लाश मिलने से पुलिस मौके पर पहुंची है।

pandri-over-bridge

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में एक युवक की लाश मिलने से पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मौत की वजह के साथ ही हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त राकेश टंडन पिता समलया टंडन निवासी भूतेश्वर मंदिर काली नगर के तौर पर कर ली है। पतासाजी में पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है, वह रोजाना शराब पीने का आदी था।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंडरी ओवर ब्रिज के पास एक युवक की लाश बरामद की गई है। सुबह लोगों की नजर पड़ी, लेकिन उस समय लोगों ने इसलिए ध्यान नहीं दिया। लेकिन, युवक ने काफी देर तक कोई हरकत की, तब जाकर संदेह के चलते लोगों ने पुलिस को सूचित किया।


फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि राकेश की मौत के पीछे वजह क्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *