CG BIG BREAKING : पूर्व सांसद का निधन, गृहग्राम में किया जाएगा अंतिम संस्कार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है.
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है. प्रदेश की वरिष्ठ कांग्रेसी नेता,पूर्व सांसद और पूर्व विधायक रह चुके गोदिल प्रसाद अनुरागी का आज (रविवार) निधन हो गया.
बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी अंतिम सांस अपने गृह ग्राम में ली. गोदिल 93 साल के थे. बता दें कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनका अंतिम संस्कार दोपहर गृहग्राम नवापारा रतनपुर में किया जाएगा. गोदिल प्रसाद अनुरागी का जन्म 5 नवंबर 1928 में हुआ था. वे 1967 से 1977 तक मस्तूरी विधानसभा के विधायक रहें और 1980 से 1985 तक बिलासपुर लोकसभा सांसद रहे है.

