March 10, 2026

BREAKING : रायगढ़ के स्काई अलॉयज पावर प्लांट में बड़ा हादसा, मजदूरों पर गिरा सेलो टैंक

0

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है.

hadsa

RAIGARH : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां खरसिया इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया. स्काई अलॉयज पावर प्लांट में रोज की तरह सुबह मजदूर वेल्डिंग और फिटिंग का काम कर रहे थे. इस बीच अचानक मजदूरों के ऊपर सेलो टैंक भरभरा कर धराशाई हो गया. हादसे में कई मजदूर मलबे में दब गए.

वहीं एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकी तीन मजदूर गंभीर रूपए से घायल हो गए. हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची और अन्य लोगों के साथ मिलकर मलबे में दबे मजदूरों का रेस्क्यू किया. घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed