April 25, 2026

BigBreaking : भूपेश कैबिनेट की बहुप्रतीक्षित बैठक हुई सम्पन्न, हुए ये फैसले….

0

भूपेश कैबिनेट की बहुप्रतीक्षित बैठक आज CM हाउस में सम्पन्न हुई।

1184782-cm-1068x530

रायपुर : भूपेश कैबिनेट की बहुप्रतीक्षित बैठक आज CM हाउस में सम्पन्न हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। बैठक के बाद राज्य सरकार के वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने मिडिया से चर्चा करते हुए बैठक में हुए बैठक में हुए फैसलों के बारे में बताया है। करीब 3 घंटे लम्बी चली इस बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं :-

यात्री वाहनों के किराए में 25% बढ़ोत्तरी को बैठक में मंज़ूरी दी गयी। पेंड्रा के लिए विशेष कनिष्क कर्मचारी चयन योजना पर लगी मुहर। महिला स्व-सहायता के कर्ज माफी घोषणा के अनुरूप डिफॉल्ट महिला स्व सहायता समूह की ऋण माफी को मिली मंजूरी। आम लोगों को राहत प्रदान करने के लिए जमीन की दरों में कमी करने का लिया गया फैसला। मिलेट मिशन के तहत कोदो, कुटकी और रागी के उत्पादन को बढ़ावा देने की बनाई गई नीति। मसूर और सरसों में प्रति क्विटंल 400 रुपए की हुई बढ़ोतरी। छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद को मिली मंजूरी। अतरिक्त जेल महानिरीक्षक की नियुक्ति का लिया गया फैसला। नगरीय निकाय में राज्य ने 50 फीसदी महिला आरक्षण की व्यवस्था पर बनी सहमति। नई फिल्म नीति को मिली मंजूरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *