March 8, 2026

राइस मिल मालिक गौरव अग्रवाल के खिलाफ दर्ज हुई FIR, एक दिन पहले नेताप्रतिपक्ष ने पुलिस को दिया था अल्टिमेटम

0

PDS चावल चोरी करने के मामले में नेता प्रतिपक्ष के अल्टिमेटम के बाद आखिरकार लक्ष्मी राइस मिल के मालिक कांग्रेसी नेता गौरव अग्रवाल के खिलाफ भी अब चकरभाठा पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है।

gaurav-agrawal-fi_1629517936

रायपुर।PDS चावल चोरी करने के मामले में नेता प्रतिपक्ष के अल्टिमेटम के बाद आखिरकार लक्ष्मी राइस मिल के मालिक कांग्रेसी नेता गौरव अग्रवाल के खिलाफ भी अब चकरभाठा पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद से ही गौरव अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर फरार चल रहा है। मिल मालिक को पकड़ने के लिए बिल्हा और चकरभाठा क्षेत्र में कुछ स्थानों पर टीम भेजी गई थी, लेकिन अबतक सफलता नहीं मिल सकी है। इसके साथ ही मामले में गुरुवार को गिरफ्तार किए गए राइस मिल के मैनेजर मन्नालाल अग्रवाल समेत दो विक्रेताओं विजय कुमार पात्रे और दौलत पात्रे को 15 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


मिल मालिक के खिलाफ कार्रवाई न करने पर नेताप्रत्पक्ष ने दिया था 72 घंटे का अल्टिमेटम

दरअसल, ग्रामीण क्षेत्रों की राशन दुकानों से लगातार चावल और शक्कर चोरी करने वाले चोर गिरोह को पुलिस की स्पेशल टीम ने गुरुवार को पकड़ा था। पुलिस ने इस मामले में अबतक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 500 बोरी चावल , 300 खाली बोरी और वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद की गई थी। पुलिस की पूछताछ में जानकारी सामने आई कि राइस मिल कांग्रेस नेता गौरव अग्रवाल की है। हालांकि उस दिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिसको लेकर शुक्रवार के दिन नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जिला SP दीपक झा से मुलाकात भी की थी। नेता प्रतिपक्ष ने पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि अगर पुलिस मिल मालिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो BJP उग्र आंदोलन करेगी। बाद में दबाव बढ़ने पर आखिरकार पुलिस ने अब राइस मिल के मालिक गौरव अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। चकरभाठा टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है ।


मिल में बेचते थे चोरी का चावल

चकरभाठा TI के मुताबिक आरोपियों ने पुलिस को बताया है की वे इस चावल को बिल्हा के लक्ष्मी राइस मिल में बेचने जा रहे थे । इसके बाद पुलिस ने मिल में छापा मारकर मैनेजर मन्नालाल अग्रवाल को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में जानकारी सामने आई कि पिछले कुछ महीनों से विरौटी गांव जिला मुंगेली के चोर गिरोह से PDS चावल की खरीद की जा रही थी । मिल के मैनेजर ने स्वीकार किया है कि चिरौटी समेत बेलगहना, सकरी, कोटा, हिर्री, तखतपुर, मल्हार, चकरभाठा, समेत मुंगेली से राशन का चावल खरीदा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed