March 12, 2026

CG CRIME : 78 लाख नकदी लेकर ओडिशा से आए दो संदिग्ध, बैंक में कराने वाले थे डिपॉजिट, लेकिन तभी… पढ़ें पूरी खबर

0

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने अवैध 78 लाख रूपए के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है.

paisa-hi-paisa

पिथौरा।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने अवैध 78 लाख रूपए के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी ओडिशा से कार में रायपुर आ रहे थे. इस दौरान बसना के चेकिंग पॉइंट पर पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तब कार के अंदर भारी मात्रा में नोटों का बंडल मिला.

बता दें की छानबीन के बाद पुलिस ने बताया की दोनों आरोपी के पास लाखों रुपए के संबंध में वे कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके. जिसके बाद पुलिस ने रुपयों को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. बसना पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राज्यमार्ग 53 खट्खटी रोड ओव्हर ब्रीज बसना के उपर वाहन चेकिंग किया जा रहा था. इसी दौरान एक संदिग्घ स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक ओडी 17 एल 3141 ओडिशा की ओर से आते दिखी. जिसे खट्खटी चेकिंग पाइंट पर रोका गया. उसमें वाहन चालक रूद्र कुमार कुम्हार (42 वर्ष) और पंकज गुप्ता (34 वर्ष) निवासी सोहेला जिला बरगढ़ बैठे मिले.

पुलिस की पूछताछ में गोल-मोल जवाब देने लगे. जिसके बाद वाहन की डिक्की चेक की गई. डिक्की चेक करने पर स्टेपनी टायर वाले स्थान पर दो थैला मिला. थैला खोलकर देखने पर बड़ी मात्रा में नगदी पैसा मिला. जिसकी गितनी करने पर 78 लाख रुपए मिला. उन्होंने बताया कि किराना दुकान का पैसा है, जिसे भारतीय स्टैंट बैंक रायपुर में जमा करने आ रहे थे. हालांकि पुलिस को दोनों व्यक्ति पैसे के संबंध में कोई भी वैधानिक दस्तावेज नहीं दिखा सके. जिससे पूरा मामला संदिग्ध लगा. बसना पुलिस ने धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्रवाई कर 78 लाख रुपए को जब्त कर लिया है. पुलिस ने वाहन चालक रूद्र कुमार कुम्हार और पंकज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed