March 8, 2026

CLAT 2021 में रायपुर की देवांशी शुक्ला ने मारी बाज़ी, देश में 11वां स्थान

0

रायपुर। रायपुर की देवांशी शुक्ला ने पुरे छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है।

Devanshi-shukla

रायपुर। रायपुर की देवांशी शुक्ला ने पुरे छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है। उन्होंने नेशनल लॉ एंट्रेंस एग्जाम में देशभर में 27 वां स्थान हासिल किया है। इसके आलावा नेशनल लाॅ स्कूल दिल्ली की प्रवेश परीक्षा में देवांशी ने देश में 11 वां स्थान हासिल किया है।


देवांशी शुक्ला ने कक्षा 10वीं से ही अपना करियर इस क्षेत्र में बनाने की ठान ली थी। जिसके बाद उन्होंने कैरियर लाॅन्जर रायपुर के शैलेन्द्र सिंह एवं प्रियंका सिंह से मार्गदर्शन लिया।

इस दौरान देवांशी शुक्ला अपने माता-पिता के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह से मिलकर उनका आर्शीवाद लिया। डाॅ. रमन सिंह ने कु. देवांशी शुक्ला के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आर्शीवाद प्रदान किया।

गौरतलब है कि CLAT 2021 परीक्षा 23 जुलाई को ली गई थी। एनएलयू में लॉ के यूजी और पीजी कोर्सेज़ में एडमिशन के लिए यह एंट्रेंस एग्जाम लिया जाता है। ऑफिशियल रिपोर्ट के अनुसार, इस बार क्लैट में कुल 70,277 अभ्यर्थियों ने रजिस्टर किया था। इनमें से 66,887 ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किये थे। जबकि 62,106 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।


CLAT 2021 एंट्रेंस एग्जाम कुल 2 घंटे का आयोजित किया जाता है। यूजी एंट्रेंस एग्जाम में और पीजी एंट्रेंस एग्जाम में 150 MCQ प्रश्न पूछे गए थे, परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को रैंक के अनुसार विभिन्न यूनिवर्सिटीज में प्रवेश दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed