April 25, 2026

धारदार हथियार से युवक की हत्या, चेहरे और शरीर पर मिले हमले के निशान, दलदल में फंसा मिला शव..

0

न्यायधानी बिलासपुर में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है।

IMG_20210802_58419

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव सोमवार सुबह दलदल में फंसा हुआ मिला। उसके चेहरे और शरीर पर घाव के कई निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वारदात सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मोपकाखार क्षेत्र में सोमवार सुबह निकल रहे लोगों की नजर दलदल में एक शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त मस्तुरी के किरारी निवासी पुष्पेंद्र ठाकुर उर्फ अलकु के रूप में हुई है। उसकी मां BSNL ऑफिस में कार्यरत हैं। युवक यहां राजकिशोर नगर में किराये से रहता था।

देर रात हत्या किए जाने की आशंका

युवक की हत्या देर रात कर शव फेंके जाने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि मोपकाखार का इलाका शाम होते ही सुनसान हो जाता है। यहां लोगों की आमद कम ही होती है। युवक को लेकर कोई गुमशुदगी भी दर्ज नहीं थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। परिजनों से पूछताछ के बाद जानकारी स्पष्ट होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *