March 6, 2026

तस्कारियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी, 235 किलो से अधिक कच्चा चांदी के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

0
mahasamund

महासमुंद| जिले में बढ़ते अपराधों के मद्देनजर पुलिस एक्शन में हैं| बता दें की जिले में लगातार अवैध तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं हालाँकि पुलिस कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज रही हैं किन्तु फिर भी अपराधियों के मन कानून के प्रति दर नही रहा!

इसी कड़ी में सोमवार को सिंघोडा थाना क्षेत्रांतर्गत भारी मात्र में तस्करी का माल बरामद हुआ हैं फ़िलहाल पुलिस की कार्रवाई अभी जारी हैं|

देखें वीडियो:

जानिए क्या हैं मामला?

दरअसल सिंघोडा थाना के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट पर वाहनो की चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की एम. जी. हेक्टर कार (MP 07 CJ 5069) तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी।वहीँ वाहन को चेक पोस्ट के पास रोककर पूछताछ किया गया बता दें की इस दौरान कार में दो व्यक्ति बैठे मिले। पूछताछ करने पर सही तरीके से जवाब नही देने पर वाहन की तलाशी ली गई तो पीछे डिक्की में बना एक विशेष चेम्बर दिखाई दिया जब पुलिस टीम को संदेह हुआ और उस चेम्बर को खुलवाकर चेक किया गया तो चेम्बर में अलग-अलग कच्ची चांदी की विभिन्न आकार के 69 नग सिल्ली, 13 नग बडा, मध्यम आकार का 33 नग, छोटा आकार का 23 नग वजनी करीबन 235 किलो 600 ग्राम कीमति करीबन 1,70,45,000/-  रूपये, चांदी के आभूषण (पायल, ब्रेसलेट) 03 अलग-अलग प्लास्टिक के पाउच में भरा हुआ वजनी करीबन 08 किलोग्राम कीमती करीबन 5,60,000/- रूपये एवं 5,78,900/- रूपये नगदी रकम रखे मिले|

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चांदी की ज्वेलरी के संबंध में दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो वह कोई भी वैधानिक दस्तावेज पेश नही कर पाया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर सभी सामान जप्त कर आगर की कार्रवाई शुरू कर दी| |

गिरफ्तार आरोपी:

01.  गौरव शल्या पिता सत्येन्द्र शल्या उम्र 22 वर्ष सा. मकान न0ं 657 पुरानी गल्ला मण्डी  फतेहाबाद तहसील/थाना फतेहाबाद जिला आगरा, उत्तर प्रदेश।

02.  संजय खान पिता नूर मोहम्मद उम्र 41 वर्ष सा. पठान मोहल्ला फतेहाबाद  तहसील/थाना फतेहाबाद जिला आगरा, उत्तर प्रदेश।

बरामद की गई सामान

01.  13 नग बडा, मध्यम आकार का 33 नग, छोटा आकार का 23 नग वजनी करीबन 235  किलो 600 ग्राम कीमति करीबन 1,70,45,000/-  रूपये।

02. चांदी की आभूषण (पायल, ब्रेसलेट) वजनी करीबन 08 किलो ग्राम कीमती करीबन  5,60,000/- रूपये।

03. नगदी रकम 5,78,900 रूपये

04. वाहन एम.जी. हेक्टर कार क्र0 MP 07 CJ 5069 सफेद रंग की कीमती करीबन  15,00,000 रूपये। जुमला कीमती 1,96,83,900 रूपयें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed