May 1, 2026

VIDEO: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

0
naksali
दंतेवाड़ा। बहादुर जवानों ने नक्सलियों को जड़ से खत्म करने का मोर्चा खोल दिया हैं| आज नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई| इस मुठभेड़ में जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 5 लाख के इनामी नक्सली को ढेर किया है।मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ अरनपुर थाना इलाके के पोरदेम में हुआ है। बताया जा रहा है कि जवानों को नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम ने यह कार्रवाई की।

देखें वीडियो

घटनास्थल से पुलिस ने पिस्टल पिट्ठू समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने नक्सली का शव भी बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *