March 7, 2026

PM मोदी कल सुबह साढ़े छह बजे योग दिवस कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

0
modi yoga

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. इस बार योग दिवस का मुख्य विषयवस्तु तंदुरुस्ती के लिए योग है. मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कल 21 जून को हम 7वां योग दिवस मनाएंगे. इस वर्ष का विषय ‘योग फॉर वेलनेस’ है, जो शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए योग का अभ्यास करने पर केंद्रित है. कल सुबह करीब साढ़े छह बजे योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.’’

आयुष मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सभी दूरदर्शन चैनलों पर सुबह 6:30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में आयुष राज्य मंत्री किरन रिजिजू का संबोधन और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के योग प्रदर्शन का सीधा प्रसारण भी शामिल है. मंत्रालय ने कहा कि इस महामारी के अनुभव ने योग के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जनता को अधिक जागरूक बना दिया है और इस अनुभव को आयुष मंत्रालय ने अपने प्रचार प्रयासों में विधिवत समायोजित किया है.

उसने कहा, ‘‘कोविड-19 पर मंत्रालय की सलाह ने प्रतिरक्षा स्तर को बढ़ावा देने और कोविड-19 से निपटने के लिए योग के नियमित अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला. इन सलाहों को सरकार और अन्य हितधारकों के कई माध्यमों के जरिए व्यापक रूप से प्रचारित किया गया और जनता के साथ-साथ स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए भी उपयोगी पाया गया था.’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed