Good News: छत्तीसगढ़ में आज से लगेगा ‘PVC’ टीका, बच्चों को कोरोना से भी करेगा प्रोटेक्ट
रायपुर। प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों समेत प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मंगलवार से बच्चों को निमोनिया सहित 13 जानलेवा इंफेक्शन से बचाने वाली दवा पीवीसी यानी न्यूमोकोकल की तीनों डोज फ्री में लगाई जाएगी। बता दें कि यह टीका न सिर्फ निमोनिया समेत 13 टीकों के अलावा कोरोना से बचाव करने में मददगार साबित होगा।
अब तक सरकारी केंद्र में यह टीका नहीं लगाया जाता था और मां-बाप को यह टीका निजी अस्पतालों में लगवाना पड़ता था। एक टीके की कीमत 3200 से 4 हजार रुपए होती थी। डेढ़ महीने, साढ़े तीन महीने और साढ़े 9 महीनें में लगने वाले टीके में परिवार को कम से कम साढ़े दस हजार रुपए खर्च करने पड़ते थे।

