April 25, 2026

फ्लाई ओवर के नीचे ही बना लिया आशियाना, 5-10 वर्षो से करीब 15 से 20 परिवार है यहाँ निवासरत, निगम प्रशासन नही दे रही ध्यान

0
IMG-20210609-WA0075

संवाददाता : कामिनी साहू

राजनांदगावं शहर नगर निगम क्षेत्र के बीचों- बीच फ्लाई ओवर (ब्रिज) के नीचे विगत 5 – 10 वर्षो से करीब 15 से 20 परिवार निवासरत है, जिसमे कुछेक परिवारों को शहर के अलग- अलग स्थानों में निगम प्रशासन द्वारा बनाये गए अटल आवास में मकान भी दिलवाए गए है, लेकिन निगम प्रशासन इन परिवारों को व्यवस्थापन नही दे पाया।

ब्रिज के नीचे रह रहे कुछ लोगों को निराश्रित पेंशन पिछले 2 सालों से नही मिला है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नही है। ब्रिज के नीचे रह रहे लोगों में वृद्ध पुरुष- महिलाओं के साथ छोटे- छोटे बच्चे भी रह रहे है। कुछ तो कुपोषित बच्चे ब्रिज के नीचे पल रहे है।

शासन-प्रशासन इस तरह के परिवारों के लिए कई योजनाएं निकालती है, लेकिन सम्बंधित विभाग में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी अपनी योग्यता को निखारते हुए सारी योजनाओं को कागजों में दर्शाकर पूरा मद जो इन परिवारों तक पहुंचना चाहिए वह मद इन अधिकारियों और कर्मचारियों के आलीशान मकानों की साज-सज्जा में खर्च होते है।ये तमाम परिवार भीख मांगकर तो कोई कबाड़ी सामान बिनकर अपना जीवन यापन चला रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *